Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश10 हजार के इनामी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

10 हजार के इनामी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद के दो थाना क्षेत्रों की पुलिस ने बुधवार को सात वर्ष से फरार वारंटी एवं 10 हजार के इनामी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना लाइनपार के उपनिरीक्षक संदीप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके नाम बालकराम की ठ़ार गुंडाऊ निवासी ग्रीश और ठार दंगल सिंह गुदाऊ निवासी राजेश यादव बताए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त ग्रीश पिछले सात वर्ष से फरार चल रहा था, जबकि अभियुक्त राजेश यादव करीब दो वर्ष से फरार था। वहीं, थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर फरार आगरा निवासी अभियुक्त धनपाल उर्फ धांधू निषाद को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर 10 हजार का इनाम घोषित था।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular