संवाददाता
बहराइच। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा लाइन हानियां नियंत्रित करने एवं राजस्व वूसली के उद्देश्य से 100 दिवसीय कार्य योजना के अन्तर्गत जनपद के विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय में उप खण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में मंगलवार को संचालित किये गये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 882 जॉच कर 09 लोगों के विरुद्ध एफ.आई.आर. कराने के साथ ही 614 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई की गई। अभियान में 30.47 लाख राजस्व की वसूली की गयी। यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियन्ता मुकेश बाबू ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम बहराइच में संचालित किये गये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान 225 कनेक्शनों की जांच कर, 02 लोगों के विरूद्ध एफ.आई.आर., 210 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ 13.35 लाख राजस्व की वूसली की गयी। खण्ड द्वितीय नानपारा अन्तर्गत 322 जांच कर 02 लोगों के विरुद्ध एफ.आई.आर., 203 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ 7.62 लाख राजस्व की वूसली तथा तृतीय कैसरगंज में 335 जॉच कर 05 लोगों के विरुद्ध एफ.आई.आर., 201 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ 9.5 लाख रुपए राजस्व की वसूली की गयी।
यह भी पढें : विधायक के 34 पेट्रोल पंप बीडीए के निशाने पर, नोटिस जारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
