Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश08 करोड़ की लागत से बनने वाली 43 सड़कों का शिलान्यास

08 करोड़ की लागत से बनने वाली 43 सड़कों का शिलान्यास

लखनऊ। विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 08 करोड़ की लागत से बनने वाली 43 सड़कों के निर्माण कार्य का सामूहिक शिलान्यास किया। इन सड़कों में न्यू हैदरगंज प्रथम वार्ड की एक सड़क, हैदरगंज द्वितीय की 10 सड़के, हैदरगंज तृतीय मेँ 5 सड़के, कन्हैया माधवपुर प्रथम की 6 सड़के, कन्हैया माधवपुर द्वितीय में 14 सड़के, सहादतगंज वार्ड की 3 सड़के, गढ़ीपीर खान, आलंमनगर तथा बालागंज वार्ड की एक-एक सड़क शामिल है। 

 विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने रानी लक्ष्मीबाई राजकीय संयुक्त चिकित्सालय राजाजीपुरम में बर्न यूनिट एवं अंडर ग्राउंड वाहन पार्किंग बनाने के कार्यं का भी शिलान्यास किया। 
 विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने इस अवसर पर बताया कि शीघ्र ही लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में ही एक करोड़ की लागत से राजा टिकैतराय तालाब का, एक करोड़ 75 लाख की लागत से बुद्धेश्वर महादेव मन्दिर परिसर स्थित सीता कुंड का एवं 5 करोड़ की लागत से काला पहाड़ स्थित झील के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। शेष बहुत से कार्य निर्माणाधीन है तथा कुछ कार्य स्वीकृत हेतु शासन में लंबित हैं। 
 कोरोना काल के कारण सामूहिक शिलान्यास का यह कार्यक्रम छोटे स्तर पर सम्पन्न हुआ। शिलान्यास के वक्त पार्षद साधना वर्मा, पार्षद अनुराग मिश्रा, अजय सोनी, अरविंद मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular