विधानसभा निर्वाचन-2022 को लेकर शुक्रवार 25 फरवरी की शाम 06 बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जनपद में 27 फरवरी को मतदान होना है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतदान के 48 घंटे पहले यानी 25 फरवरी की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
उन्होंने जनपद में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से अपील की है कि वे शुक्रवार 25 फरवरी की शाम 06 बजे से चुनाव प्रचार का कार्य अनिवार्यतः बंद कर देंगें तथा आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन करेंगें। उन्होंने समस्त रिटर्निंग आफिसरों व एसएसटी, वीएसटी व एफएसटी टीमों को निर्देश दिया है कि पूरी सख्ती से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराएं।
