Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहड़ताल के पहले दिन अधिकारियों व कर्मचारियों का स्टेट बैंक के सामने...

हड़ताल के पहले दिन अधिकारियों व कर्मचारियों का स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन           

गाजियाबाद (हि.स.)। यूनाइटिड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रीयव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन यहां नवयुग मार्किट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने अनेक बैंकों के अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बैंकिंग रिफार्म के नाम पर भारत की मजदूर विरोधी नीतियों एवं बजट के दौरान दो सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा करने पर रोष व्यक्त किया।

कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल कल भी रहेगी। इससे पहले उन्होंने नवयुग मार्किट में जुलूस भी निकाला। उधर बैंक बैंकों में हड़ताल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा चूंकि  द्वितीय शनिवार व रविवार के कारण बैक 2 दिन लगातार बंद रहे थे।फोरम के जिला संयोजक सुनील गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से इस सरकार के द्वारा एक एक करके हमारे देश के सारे पीएसयू बेचे जा रहे है, सरकारी बैंकों को नीजि हाथों में सौंपा जा रहा है यह भारत की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह चौपट कर देगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular