गाजियाबाद(हि.स.)। मोदीनगर थाने की लक्ष्मी नगर कालोनी में होली का जश्न उस समय मातम में तब्दील हो गया जब पेशे से फोटोग्राफर एक युवक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गयी। जिस समय यह घटना हुई उस समय युवक डीजे पर डांस कर रहा था।
लक्ष्मी नगर कालोनी में होली का जश्न मनाया जा रहा था। लोग डीजे पर गुलाल उड़ाते हुए डांस कर रहे थे। उसी दौरान 30 वर्षीय विनीत नामक युवक डांस करते हुए अचानक जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने समझा कि युवक बेहोश हो गया है। उसको तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विनीत की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
फरमान अली
