Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश होली की तैयारियों के बीच पुलिस ने पुलिस लाइन में बहाया पसीना

 होली की तैयारियों के बीच पुलिस ने पुलिस लाइन में बहाया पसीना

बवाल-बलवा-आगजनी से निपटने के लिए किया अभ्यास

डीएम ने सुरक्षा कारणों से जोन-सेक्टर में बांटा जनपद

कौशांबी(हि.स.)। देश प्रदेश में होली का पर्व 8 मार्च को परंपरागत तरीके से रंग गुलाल संग मनाई जाएगी। रंग में भंग न पड़े, इसलिए जनपद स्तर पर पुख्ता तैयारी का मार्कड्रिल कराया गया। पुलिस महकमे ने पुलिस लाइन में दंगा आगजनी एवं आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। डीएम ने सुरक्षा प्लानिंग के तहत जनपद को सुपर जोन-जोन एवं सेक्टर में बंद अफसर तैनात किए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर 3 तहसील वाले जिले को डीएम सुजीत कुमार ने 3 सुपर जोन, 12 जोन एवं 42 सेक्टर में बांट कर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। जो अपने-अपने तैनाती स्थल पर रहकर पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाकर सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने में मदद करेंगे। मंझनपुर, टेंवा, नारा, शमसाबाद, कस्बा करारी, रक्सवारा, अर्का महावीरपुर, पूरब शरीरा, पश्चिम शरीरा, सरसवां, हिनौता, महिला, कस्बा सराय अकिल, कनैली, तिल्हापुर, बेनीराम कटरा, सुरसैनी, आलमचन्द्र, चरवा, सैयद सरावां, मूरतगंज, चायल, कटौला गौसपुर, रावतपुर, रहिमाबाद, मकदूमपुर, लोधौर, भरवारी, शहजादपुर, सिंधिया बालकमऊ, अजुहा, परास, सैनी, घोसियाना, देवीगंज, कड़ाधाम, अलीपुर जीता, दारा नगर, अफजलपुरवारी, मो.पुर अनेठा एवं उदहिन खुर्द को सेक्टर बनाया गया है।

पुलिस महकमे ने भीड़ नियंत्रण, बलवा, आगजनी जैसी घटनाओं के निपटने के लिए महकमे ने पुलिस लाइन में जबकर पसीना बहाया। पुलिस लाइन में एसपी ने खुद मौजूद रह कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को बलवा-बवाल, आगजनी-उपद्रव, पथराव एवं फायरिंग की हालत में पुलिस कर्मियों को निपटने का अभ्यास किया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने माइक हाथ में लेकर पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश देते रहे। मौके पर टीयरगैस सहित हथियारों को दुरुस्त कराया गया।

डीएम एसपी ने होलिका दहन के पहले पुलिस एवं पीएसी की टुकड़ी के साथ फूटमार्च कर बाजार में सुरक्षा का भरोसा जनपद वासियों को दिया। भीड़ भाड़ को देखते हुए पुलिस कर्मियों को बाजार एवं प्रमुख चौराहे पर तैनात किया गया। जिले के कस्बों में लोग त्यौहार से पहले जमकर खरीदारी की।

अजय कुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular