Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोली और शब-ए-बारात पर पश्चिम उप्र में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

होली और शब-ए-बारात पर पश्चिम उप्र में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मेरठ (हि.स.)। होली और शब-ए-बारात पर पश्चिम उप्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

इस बार शुक्रवार को होली और शब-ए-बारात एक ही दिन है। चुनाव के बाद रंजिश के दौर शुरू होने की अटकलों ने पुलिस अधिकारियों को बेचैन कर दिया है। इसी कारण पश्चिम उप्र के सभी जिलों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल ने बताया कि शासन ने सभी जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

संवेदनशील जनपदों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। जोन के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण पुलिस को विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी व्यक्ति को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular