Monday, April 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलहोलिका दहन की रात पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, मौत

होलिका दहन की रात पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, मौत

लखनऊ(हि.स.)। राजधानी में बीती रात जब होलिका दहन हो रही थी। पूरा परिवार इस त्योहार की खुशियों में सराबोर था, तभी पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली।

कैसरबाग थानाक्षेत्र के घसियारी मंडी में बीती रात को होलिका दहन के बीच पप्पू सोनकर नाम के युवक को गोली मार दी। गोली पीठ में मारी, जो दिल को छूकर निकल गई। गोली लगने से होली पर्व की खुशी के माहौल में परिवार के बीच मातम छा गया। आनन-फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद से तनावपूर्ण की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular