कासगंज(हि.स.)। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही कलेक्ट्रेट परिसर से होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर उतारने का काम तेजी से शुरु हो गया। होर्डिंग उतारने के दौरान करंट की चपेट में आकर सीतापुर के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी झुलस गया।
जिले में बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग उतारने के लिए सूचना विभाग द्वारा बुलाई गये मजदूर शनिवार को देर रात कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास के बैनर, होर्डिंग एवं पोस्टर उतारने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पोल पर उतरे करंट की चपेट में आकर सीतापुर जिले में रहने वाले 32 वर्षीय मजदूर उमेश की मौत हो गई। उसका साथी रोहित गंभीर रुप से झुलसा है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में सहायक जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया का कहना है कि उमेश मजदूरी करता है उसका विभाग से कोई ताल्लुक नहीं है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
पुष्पेंद्र
