Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोम आईसोलेशन के मरीजों को स्वास्थ्य विभाग देगा किट

होम आईसोलेशन के मरीजों को स्वास्थ्य विभाग देगा किट

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। बिना लक्षण वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग खास तरह की किट उपलब्ध कराएगा। इसमें बुखार और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा मापने का उपकरण भी होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।शासन ने शर्तों के साथ बिना लक्षण वाले मरीजों को घर में आईसोलेट रहने की इजाजत दी है। करीब 80 प्रतिशत मरीज बिना लक्षणों वाले हैं। गंभीर कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए होम आईसोलेशन की सुविधा शुरू की गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक खास तरह की किट होम आईसोलेशन मरीजों को मुहैया कराई जाएगी। इसमें पल्स ऑक्सीमीटर होगा। डिजिटल थर्मामीटर होगा। मास्क और सैनेटाइजर होगा। दूसरी जरूरी चीजें भी होंगी। उन्होंने बताया कि शरीर में 94 से कम ऑक्सीजन की मात्रा होने पर डॉक्टर से संपर्क करने की भी सलाह दी जा रही है। इस किट का न्यूनतम शुल्क भी रखा जाएगा। यह कीमत मरीज या उनके परिवारीजनों को चुकानी होगी। अभी कीमत तय नहीं की गई है।14 मरीजों को घर में रहने की अनुमति लखनऊ में पहले दिन रात आठ बजे तक 71 और सुबह तक 100 से ज्यादा मरीजों को घर पर रहने की अनुमति दी। बुधवार को 14 और मरीजों को घर में रहने की सुंस्तुति दी है। इसके बदले मरीज के तीमारदारों से कागज पर प्रार्थना-पत्र लिया जा रहा है। डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक होम आईसोलेशन की सुविधा उन्हीं को मुहैया कराई जाएगी। जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चे, बुजुर्गों को यह सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके अलावा जिन घरों में एक ही शौचालय है। मरीज के लिए अलग कमरे का इंतजाम नहीं है। उन्हें भी अस्पताल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular