लखनऊ (हि.स.)। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से गिरकर युवक की मौत मामले में बुधवार को मेडिकोलीगल की टीम ने सीन रिक्रिएशन किया। टीम ने मामले की गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौपेंगी।
सरोजनी नगर स्थित होटल स्काई लाइन कमरा 17 में ठहरे युवक सक्षम की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे से गिरकर मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने सक्षम के साथ होटल में मौजूद युवती के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
परिवार का कहना है कि युवती ने कमरे से धक्का देकर गिराया है, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई है। युवती का कहना है कि उस पर लगे आरोप निराधार है। युवक की आत्महत्या और हत्या के मामले में उलझी पुलिस ने मेडिकोलीगल ओपिनियन मांगा है।
सयुंक्त निदेशक डॉ. कीर्ति वर्धन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मेडिकोलीगल टीम ने होटल का कमरा, घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य को एकत्र किया। होटल कर्मचारियों से पूछताछ की। सयुंक्त निदेशक ने इस मामले में कोई सही जानकारी नहीं देते हुए पुलिस के अधिकारियों को रिपोर्ट देने की बात कही है।
दीपक
