Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोटल संचालक की हत्या व अपहरण मामले में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

होटल संचालक की हत्या व अपहरण मामले में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। जूही थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात होटल संचालक के अपहरण एवं हत्या का मुकदमा दर्ज किया और अतिशीघ्र संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह त्रिकोणीय प्रेम सम्बन्ध बताया जा रहा है।

जूही थाने के प्रभारी निरीक्षक ने शुक्रवार की सुबह बताया कि गुरुवार की रात दर्ज हुए होटल संचालक की हत्या एवं अपहरण के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मृतक के भाई परम पुरवा निवासी शेरू पुत्र अकमल ने थाने में तहरीर दी कि उसके भाई शालू 25वर्ष को 5 अक्टूबर की रात उसके दोस्त शिवम बांगरू एवं अन्य लोग घर से बुलाकर ले गए। लेकिन जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन करने लगे। इस दौरान रावतपुर थाना क्षेत्र में मेरे भाई का शव रेलवे लाइन के किनारे लावारिस हालत में पाया गया था। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक उसके भाई के साथ जाते दिखे। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंच गई है। पूछताछ के दौरान अबतक जो तथ्य निकलकर सामने आए हैं, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मामला प्रेम सम्बन्धों से जुड़ा हुआ है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular