Tuesday, February 10, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलहोटल में महिला को दवा खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

होटल में महिला को दवा खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। कौशांबी की एक महिला को मदद का हवाला देकर उसे दवा खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि डालीबाग स्थित डीजीपी आवास के पास शनिवार को बेसुध हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। होश आने पर पूछताछ में बताया कि मुकदमें की पैरवी के लिए दो दिन पहले वह कौशांबी से लखनऊ आई थी। इस दौरान उसकी मदद की बात का भरोसा दिलाते हुए एक युवक शनिवार को होटल में ले गया। जहां दवा खिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला बेसुध हालत में डालीगंज स्थित डीजीपी आवास के पास मिली थी। उपचार के दौरान पता चला कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चौबीस घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपित सीतापुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकारा। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular