Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोटल में खाने की पेमेंट को लेकर हुए झगड़े में युवक की...

होटल में खाने की पेमेंट को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या

गाजियाबाद(हि.स.)। मुरादनगर थाना क्षेत्र में खाना खाने गए युवकों का खाने के पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि चाकू चल गए और इसमें एक युवक की मौत हो गई। इस खूनी संघर्ष में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई में जुट गई।

मुरादनगर क्षेत्र में रहने वाले नेकपुर गांव निवासी दिलशाद का पुत्र चांद (19) व उसका भाई बशारत (18) गांव के एक होटल पर खाना खाने गए थे। होटल गांव के यूसुफ के पुत्र शहजाद संचालित करता है। दोनों भाइयों ने खाना खाने के बाद पेमेंट को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गांव में आकर दोनो पक्ष भिड़ गए और चाकू चल गए। जिसमें बशारत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालात में मुरादनगर लाया गया, जहां से संजयनगर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

इस मामले में मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बशारत की हत्या आशु ने की है। बताया जा रहा है कि चाकूबाजी में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। एसीपी मुरादनगर ने शुक्रवार को बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। जल्दी ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular