Thursday, February 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहोटल के पास विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों की मौत, 8 घायल

होटल के पास विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों की मौत, 8 घायल

इंटरनेशनल डेस्क

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को एक लग्जरी होटल के पास वाहन को निशाना बनाकर शक्तिशाली विस्फोट किया गया। इसमें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बम मोटरसाइकिल लगे थे। उन्होंने कहा कि क्वेटा में सेरेना होटल के पास तंजीम स्क्वायर में पुलिस की मोबाइल वैन को निशाना बनाकर किए विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के कारण आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। विस्फोट की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली, लेकिन यहां बलूच राष्ट्रवादी प्रांत में सक्रिय हैं। वे अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं। वे संघीय सरकार पर प्रांत के प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का आरोप लगाते हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने घटना की निंदा की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि आतंकवादी तत्व प्रांत की शांति को बर्बाद करना चाहते हैं। हम आतंकवादियों को उनकी नापाक साजिशों में सफल होने की अनुमति नहीं देंगे। सेरेना होटल की पार्किंग में एक शक्तिशाली बम विस्फोट के तीन महीने से अधिक समय बाद यह हमला हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य घायल हो गए। चीनी राजदूत होटल में ठहरे हुए थे लेकिन हमले के समय बाहर थे।

यह भी पढ़ें :  घर से भागी युवती का पुलिस ने कराया अन्तरजातीय विवाह!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular