Thursday, March 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलहोटल के किचन में लगी आग, तीन लोग झुलसे

होटल के किचन में लगी आग, तीन लोग झुलसे

लखनऊ (हि.स.)। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को अचानक होटल के किचन में आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन लोग झुलस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड और पुलिस ने आग को बुझा लिया। झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार की शाम को इम्प्रियो गैंड होटल के किचन में उस वक्त आग लग गई, जब कर्मचारी खाना बना रहे थे। आग को देखकर होटल कर्मचारी किचन में फैली आग से बचने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। इधर आग की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें वहां पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर तीन लोग झुलस गए हैं,जिन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक आग को बुझा लिया गया था। जांच में पता चला है कि लीकेज सिलेंडर में आग लगने से यह हादसा हुआ है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular