Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोटल के कमरे में मृत मिली युवती, परिजनों को सूचना देकर दोस्त...

होटल के कमरे में मृत मिली युवती, परिजनों को सूचना देकर दोस्त हुआ फरार

गाजियाबाद (हि.स.)। वेब सिटी थाना इलाके के डासना के रोहन एनक्लेव स्थित एक होटल के कमरे में रविवार को एक युवती की लाश मिली है। दोस्त ने इसकी जानकारी युवती के परिजनों को दी और वहां से फरार हो गया। युवती की अगले माह शादी होने वाली थी। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि रोहन एंकलेव स्थित अनंत होटल के कमरे में एक युवती का शव मिला। शहजादी नाम की इस युवती के दोस्त कल्लीगढ़ी निवासी अजहरुद्दीन ने इस घटना के बारे में युवती के भाई को जानकारी दी थी। उसके बाद युवती के परिजन होटल पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पूरे कमरे की तलाशी भी ली।

युवती के भाई ने बताया कि 23 वर्षीय उसकी बहन शहजादी की 14 नवम्बर को दिल्ली निवासी शाहरुख के साथ शादी होने वाली थी। कमरे को अभी के लिए सील कर दिया गया है और विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई है।

फरमान/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular