Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहॉकी खिलाड़ियों के दल ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दरबार में...

हॉकी खिलाड़ियों के दल ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दरबार में टेका माथा

वाराणसी(हि.स.)। भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के दल ने शनिवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि विधान से दर्शन पूजन कर खिलाड़ियों ने बाबा विश्वनाथ से राष्ट्र की खुशहाली और भारतीय हॉकी का परचम पूरे दुनिया में लहराने की गुहार लगाई।

इसके पहले शहर में आने पर खिलाड़ियों का स्वागत वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह “रानू”, प्रशांत सिंह (कोषाध्यक्ष), विकास यादव आदि ने की। बाबा का दर्शन पूजन करने वालों में ओलम्पियन हरपाल सिंह, अंतराष्ट्रीय हाकी कोच अनुराग रघुवंशी, दिवाकर राम (अंतराष्ट्रीय), विकास टोपो (अंतराष्ट्रीय), मंदीप अंतिल (अंतराष्ट्रीय), विकास चौधरी (अंतराष्ट्रीय), जगवंत सिंह (राष्ट्रीय), प्रीतिंदर सिंह (राष्ट्रीय), दिनेश एक्का (राष्ट्रीय), टाइरन परेरा (राष्ट्रीय) आदि रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular