Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहैलीकाप्टर से उड़ नहीं सके अखिलेश यादव, खिंचवाई फ़ोटो

हैलीकाप्टर से उड़ नहीं सके अखिलेश यादव, खिंचवाई फ़ोटो

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव नई दिल्ली के एयरपोर्ट से मुजफ्फरनगर के लिए हैलीकाप्टर से उड़ नहीं सके। इसके बाद अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर फ़ोटो खिंचवाई और ट्वीट किया।

नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर फ़ोटो खिंचवाने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है।

आगे कहा कि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular