Tuesday, February 17, 2026
Homeमनोरंजनहैरतअंगेज स्टंट करते हुए टाइगर श्रॉफ का वीडियो वायरल

हैरतअंगेज स्टंट करते हुए टाइगर श्रॉफ का वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने सोशल मीडिया पर अपना एक्शन वीडियो शेयर किया है।अपने दमदार डांस और जोरदार एक्शन से सभी को अपना दीवाना बना चुके टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। टाइगर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमे अभिनेता हाफ पैंट में शर्टलेस होकर हवा में अपने दोनों पैरों को घूमाकर शानदार फ्लाइंग किक स्टंट रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं।

टाइगर के इस वीडियो को देखकर फैंस दंग है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टाइगर अक्सर फैंस के साथ अपने वीडियो साझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन फोलोइंग लाखों में हैं।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो टाइगर इन दिनों फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह फिल्म गणपत में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular