Friday, April 10, 2026
Homeमनोरंजनहैप्पी बर्थडे - हाइएस्ट पेड एक्टर रणवीर सिंह के महंगे शौक जानकर...

हैप्पी बर्थडे – हाइएस्ट पेड एक्टर रणवीर सिंह के महंगे शौक जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात, गोलियों की रासलीला रामलीला, गुंडे, दिल धड़कने दो, पद्मावत, गली बॉय जैसे कई हिट फिल्में देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। 6 जुलाई, 1985 को जन्मे रणवीर सिंह को बॉलीवुड का पावरहाउस कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की बदौलत अपने किरदार को जीवंत कर दिया।

रणवीर सिंह ने अपने दम पर बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी और आज शोहरत के इस मुकाम पर पहुंचे हैं। रणवीर सिंह बॉलीवुड के ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह एक फिल्म के लिए काफी मोटी फीस लेते हैं।

फैशनेबल रणवीर सिंह को जूतों का बेहद शौक है। उनके पास जूतों का बड़ा कलेक्शन है। बताया जाता है कि रणवीर सिंह के पास करीब हजार से ज्यादा जूते हैं जिनकी कीमत 68 लाख रुपए से भी ज्यादा है। जूतों के अलावा रणवीर सिंह को कारों का बहुत ज्यादा क्रेज है। रणवीर के कारों के काफिले में 3.88 करोड़ रुपये कीमत की एस्टॉन मार्टिन रैपिड एस, रेंज रोवर वॉग, प्राडो जैगवार एक्सजेएल और मर्सीडीज बेंज जीएलएस जैसी लग्जरी और महंगी गाड़ियां शामिल हैं। एक्टर की कमाई फिल्मों से मिलने वाली फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शो पर निर्भर है। रणवीर सिंह के पास करीब 300 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

2015 में रणवीर सिंह ने साउथ मुंबई में 8 करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। उनकी पर्सनल इन्वेस्टमेंट करीब 75 करोड़ की बताई जाती है। रणवीर के पास मुंबई में एक सी-फेसिंग फ्लैट भी है, जो कुछ समय पहले उन्होंने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था, वहीं गोवा में भी उनका एक बंगला है जिसकी कीमत 9 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है।

रणवीर सिंह ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है और आज अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा की बदौलत लाखों दर्शकों के दिलों पर राज भी करते हैं।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular