अयोध्या(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दीपावली के अवसर पर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और प्रदेशवासियों, देशवासियों तथा सम्पूर्ण विश्व की सुख, शान्ति, समृद्धि और कल्याण के लिए कामना किया है।
मुख्यमंत्री योगी ने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से भी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘हे भक्त शिरोमणि! आज आपसे अधिक प्रसन्न कौन होगा! आखिर प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि आस्था के दीपों से जगमगा रही है और श्री अयोध्या जी का पुरातन गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है। हे प्रभु! हम सभी पर आपकी कृपा बनी रहे।’
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि आज ‘श्री अयोध्या जी’ में दीपावली के पावन पर्व के पुनीत अवसर पर प्रभु श्री रामलला जी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कृपानिधान रघुकुल नंदन सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करें। सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। जय श्री राम!
तीसरे ट्वीट में उन्होंने वनटांगिया बन्धुओं के बीच दीपावली मनाने की जानकारी दी है। लिखा है कि ‘सत्य एवं धर्म की विजय के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर अपने प्रिय वनटांगिया बन्धुओं के साथ… शुभ दीपावली!
