Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश हेलीकॉप्टर से कावंड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा

 हेलीकॉप्टर से कावंड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा

लखनऊ (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रियों पर अगले तीन दिनों तक हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। शिव भक्त गोरक्ष पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा की निगरानी करने और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के निर्देश दिए हैं।

तीन दिन हेलिकॉप्टर से निगरानी के साथ-साथ कांवड यात्रियों पर पुष्प वर्षा होगी। सहारनपुर, मेरठ मंडल से इसकी शुरुआत होगी। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की परंपरा की शुरुआत की थी। राज्य सरकार के प्रवक्ता कहते हैं कि पूर्वर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में कांवड़ यात्रा निकालने ही नहीं दी जाती थी। यहां तक कि शिव भक्त बैंड बाजे की धुन पर भोलेनाथ की स्तुति और गीत तक नहीं गा सकते थे। उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार आई है, तब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव भक्तों को सुरक्षा ही प्रदान नहीं की है बल्कि उनके सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई है। इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव भक्तों के सम्मान में यह फैसला लिया है।

दिलीप शुक्ल

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular