Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयहेलीकॉप्टर का टिकट बुक कराने से पहले वेबसाइट को परखना जरूर

हेलीकॉप्टर का टिकट बुक कराने से पहले वेबसाइट को परखना जरूर

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। अगर आप भी हेलीकॉप्टर के जरिए वैष्णो देवी, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम यात्रा करना चाहते हैं तो सावधान हो जाइए। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने कथित तौर पर एक नकली हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के मास्टरमाइंड और वेबसाइट डेवलपर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएस मल्होत्रा ने शुक्रवार को इस मॉड्यूल का खुलासा करते हुए बताया कि यह सिंडिकेट भारत के विभिन्न हिस्सों यानी पश्चिम बंगाल, बिहार, फिरोजाबाद आदि से काम कर रहा था। मल्होत्रा ने बताया कि आरोपियों ने वैष्णो देवी, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के लिए एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी। फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से उन्होंने उन पर्यटकों के लिए टिकट बुक किए थे जो हेलीकॉप्टर से वैष्णो देवी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि एक ही मोडस ऑरेंडी के साथ 100 से अधिक शिकायतों का विश्लेषण किया गया और विश्लेषण के बाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से मास्टरमाइंड और वेबसाइट डेवलपर के संदिग्ध फोन नंबर, बैंक खाते की डिटेल का पता लगाया गया। आरोपियो के पास से 15 हार्ड डिस्क, दो लैपटॉप और 05 मोबाइल फोन, चेक बुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए। अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी व्यक्तियों ने विभिन्न पीड़ितों व शिकायतकर्ताओं से 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की और विभिन्न फर्जी खातों में राशि का गबन किया।

यह भी पढें :  मस्जिद की छत ढही, दो की मौत, आधा दर्जन जख्मी

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular