Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहेलीकाप्टर दुर्घटना में लखनऊ के गुरुद्वारों में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को...

हेलीकाप्टर दुर्घटना में लखनऊ के गुरुद्वारों में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि

– लखनऊ के गुरूद्वारों में हुई अरदास

लखनऊ (हि.स.)। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आह्वान पर रविवार को लखनऊ के गुरुद्वारों में सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत,उनकी पत्नी मधुलिका और उनके साथ दिवंगत अन्य सैन्य अधिकारियों की आत्मा की शांति के लिए विशेष अरदास की गई।

नाका हिन्डोला स्थित श्री गुरू सिंह सभा, ऐतिहासिक गुरूद्वारा में हुए विशेष दीवान में सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत एवं अन्य सैन्य अधिकारियों की आत्मिक शांति के लिए मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी पुरूषोत्तम सिंह एवं समूह संगत ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज के चरणों में अरदास की।

श्रद्धांजलि देने वालों में लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा जी ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए देश के महान सपूत जनरल रावत, ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह, लेफ्टीनेंट कर्नल हरजिन्दर सिंह, लान्स नायक गुरसेवक सिंह तथा अन्य सभी सैन्य अधिकारियों की देश के प्रति अतुलनीय सेवाएं देने के लिए नतमस्तक हूं। उनकों श्रद्धांजलि देते हैं। ऐसे कठिन एवं दुखः की घड़ी में सारा देश दिवगंतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता है। हम सब परिवारों की चढ़दी कला के लिए गुरु चरणों में अरदास करते हैं।

गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत एक सच्चे देश भक्त थे। उन्होंने ने आतंकवाद के विरुद्ध कई ऐतिहासिक ऑपरेशन किये। देश की सीमाओं के बाहर जाकर भी उनके नेतृत्व में भारतीय फौज ने ऑपरेशन और सर्जिकल स्ट्राइक करके भारतीय सेना की आक्रमक और मजबूत छवि बनाई। उनके निधन से हर भारतीय का दिल द्रवित है

कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत नें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद सेनापति सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत उच्चकोटि के रणनीतिकार थे, जिनके नेतृत्व में भारतीय फौज का मनोबल बहुत ऊंचा था। भारतीय फौज ने उनके नेतृत्व में चुनौतियों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया। देश और सेना के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उनको भारतीय फौज के तीनों अंगों का सुप्रीम कमांडर सीडीएस बनाया गया था। पूरा देश सभी को भावभीनी श्रद्धांजलि देता है। उनकी शहादत और देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

इस अवसर पर तेजपाल सिंह रोमी, जसवंत सिंह, हरमिन्दर सिंह टीटू, गुरशरण सिंह शान, परमजीत सिंह लाली, नवलजीत सिंह, हरविन्दरपाल सिंह नीटा, कुलदीप सिंह सलूजा, रनजीत सिंह, तजिन्दर सिंह, इंदरजीत सिंह खालसा, पिन्की बग्गा सहित भारी संख्या में उपस्थित संगत नें गुरु महाराज के चरणों में सेनानायिकों के आत्मिक शन्ति के लिए अरदास की।

शैलेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular