Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहुनर हाट में कन्नौज की सुगंधित अगरबत्ती की खुशबू लोगों को कर...

हुनर हाट में कन्नौज की सुगंधित अगरबत्ती की खुशबू लोगों को कर रही आकर्षित

लखनऊ(हि. स.)। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से लखनऊ में लगे हुनर हाट में उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के राहुल मिश्रा के स्टाॅल पर बिक्री को लगाई गई सुगंधित अगरबत्ती की खुशबू लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

हुनर हाट के स्टाॅल संख्या 135 पर कन्नौज से खुशबू लेकर आये राहुल मिश्रा और उनके साथी कुमार सानू, सुजीत ने बताया कि उनके यहां विभिन्न खुशबुओं के अगरबत्ती, धूपबत्ती, इत्र तेल, चंदन पाउडर, फेसवास उपलब्ध है और जिसे हुनर हाट में खासा पसंद किया जा रहा है।

बताया कि हमारे यहां अगरबत्ती का रेट 40 का एक बंडल और सबका 3 बंडल उपलब्ध है। धूपबत्ती का बंडल 30 का एक और 100 का चार उपलब्ध है। इसके साथ ही बालों के टूटने झड़ने से बचाव को लगाने वाला शैंपू और दाद खाज खुजली से छुटकारा दिलाने वाला पाउडर भी स्टॉल पर उपलब्ध है।

12 नवंबर से हुनर हाट में स्टॉल लगाया है और 21 नवंबर तक उनका स्टॉल लगा रहेगा। इस दौरान हुनर हाट घूमने आने वाले लोगों को वह अगरबत्ती, धूपबत्ती और अन्य सामग्री बेचेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular