Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यहीरो मोटोकॉर्प चेयरमैन के ठिकानों पर आयकर के छापे

हीरो मोटोकॉर्प चेयरमैन के ठिकानों पर आयकर के छापे

चंडीगढ़ (हि.स.)। आयकर विभाग की टीमों ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई करीब दो दर्जन ठिकानों पर चल रही है।

हीरो मोटोकॉर्प कंपनी का करीब 40 देशों में कारोबार है। आयकर की टीमों ने आज सुबह गुरुग्राम स्थित मुख्यालय तथा गुरुग्राम शाखाओं में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आयकर की टीमों को हीरो कंपनियों के खातों में कई प्रकार की गड़बड़ियां मिली हैं जिसमें कई बोगस खर्च दिखाए गए हैं। आयकर की टीमों ने हीरो की एक सहयोगी कंपनी के दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। आयकर टीमों की यह कार्रवाई लगातार जारी है।

संजीव/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular