Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहीटर में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान हुआ राख

हीटर में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान हुआ राख

सुलतानपुर (हि.स.)। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव में मंगलवार को एक दुकान में जलते हीटर में हुई शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था।

गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव के पास सनबीम स्कूल के सामने एमएस टेक्निकल स्टील के नाम से दुकान है। दुकान पर मंगलवार को जब लोगों ने धुंआ उठता हुआ देखा तो लोग हैरान हो गये। देखते ही देखते दुकान में कुछ दगने की आवाजें और अंदर से आग की लपटें उठती देखी गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाया तब जाकर दुकान की स्थिति सामान्य हो सकी।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुकान में हीटर जल रहा था, जिसके चलते शार्ट सर्किट हुई और आग लग गई। दुकान में रखा भारी मात्रा में समान जलकर राख हो गया है। आग से दुकन का कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular