बागपत (हि.स.)। रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।
सूप गांव निवासी जितेंद्र (45) पुत्र इंद्रपाल अपने चेचरे भाई प्रवीण के घेर में बने एक कमरे में सोया हुआ था।बुधवार देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह जब परिजन घेर में पहुंचे तो प्रवीण का चारपाई पर लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ था। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ युवराज सिंह व रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर डाग स्क्वाड टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की।
इस संबंध में रमाला थाना इंस्पेक्टर मदनपाल यादव का कहना है कि मृतक जितेंद्र हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ थाने पर लूट व हत्या के 15 मुकदमे दर्ज हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द से केस का राजफाश किया जाएगा।
गौरव कुमार
