125 यूनिट फ्री बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल होगा माफ
राज्य डेस्क
शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनावी मौसम आ चुका है। मई माह में शिमला नगर निगम और साल के आखिरी में प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश की राजनीति में आम आदमी पार्टी की एंट्री से भाजपा सक्रिय हो गई है। आप ने प्रदेश के सबसे ज्यादा विधानसभा सीट वाली कांगड़ा जिले पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ऐसे में भाजपा आप की राह पर निकल पड़ी है। शुक्रवार को हिमाचल दिवस पर सीएम जयराम ठाकुर ने चंबा में कुछ बड़े ऐलान किए। 125 यूनिट तक फ्री बिजली और ग्रामीण इलाकों में पानी का बिल माफ करने का ऐलान किया है। साथ ही प्रदेश की महिलाओं को हिमाचल परिवहन निगम की बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की छूट देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को चंबा में सीएम जयराम ठाकुर के बड़े ऐलान के साथ चुनावी बिगुल फूंक लिया है। हिमाचल दिवस के मौके पर एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए पहले 60 यूनिट बिजली फ्री थी, जिसे अब 135 यूनिट कर दिया गया है। इससे प्रदेश सरकार पर 250 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में रहने वाले किसानों के पानी के बकाया बिल माफ होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में पानी के बिलों से जलशक्ति विभाग को 30 करोड़ की आय होती है।
दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीएम ने बिजली, गांवों में मुफ्त पानी और महिलाओं के लिए आधा बस किराया देने की घोषणा की है। भाजपा जनता को कोई सुविधा देने में विश्वास नहीं करती है। आप के डर से ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल के शासन के मॉडल की नकल करना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब की तरह हिमाचल में भी आप सत्ता पाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। खबर है कि कांगड़ा में अरविंद केजरीवाल रैली करने वाले हैं। इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय सिंह मनकोटिया भी आप के संपर्क में है। कांगड़ा हिमाचल का बड़ा जिला है और यहां 15 विधानसभा सीट आती हैं, जो सरकार बनाने पर काफी हद तक निर्भर करती हैं। कांगड़ा को लेकर भाजपा हाई कमान भी काफी सक्रिय है। भाजपा अध्यक्ष जय प्रकाश तोमर ने प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कांगड़ा जिले पर फोकस करने की बात कही थी।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
