Saturday, April 11, 2026
Homeअन्यहिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शनिवार को राजभवन, लखनऊ में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर की पत्नी ने आनंदीबेन पटेल को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट-माप मंत्री आशीष पटेल ने भी शिष्टाचार भेंट की। आशीष पटेल ने शिष्टाचार मुलाकात कर राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular