लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने हिमगिरि सुपरफास्ट और बाघ एक्सप्रेस को एक महीने का विस्तार दिया है। इससे नए साल में जम्मू और नैनीताल जाने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, हावड़ा-लखनऊ-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस और हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही हैं। ऐसे में हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (03019) को अब 31 दिसम्बर से बढ़ाकर 31 जनवरी तक और काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (03020) दो जनवरी के बजाय दो फरवरी तक चलाया जाएगा।
इसी तरह से हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस (02331) 29 दिसम्बर के बजाय अब 30 जनवरी तक चलेगी। वापसी में हिमगिरि एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (02332) 31 दिसम्बर की जगह दो फरवरी तक चलाई जाएगी। इससे नए साल में जम्मू और नैनीताल जाने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का विस्तार पहले ही कर चुका है। ताकि यात्रियों को आवागमन करने में दिक्कतें न होने पाए।
हिमगिरि और बाघ एक्सप्रेस को एक महीने का मिला विस्तार, नए साल में यात्रियों को मिलेगी राहत
RELATED ARTICLES
