Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर

हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर

– वर्चस्व को लेकर दबंगों ने दिया घटना को अंजाम

कानपुर (हि.स.)। कानपुर महानगर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर जब लोग आजादी का जश्न मना रहे थे तो उस दिन दबंगों ने हिन्दू संगठनों के दो कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर दिये और मौके से भाग निकले। हमले में दोनों कार्यकर्ता घायल हो गयें, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और डाक्टरों ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया।

कल्याणपुर के रहने वाले प्रिंस राज श्रीवास्तव विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय छात्र प्रमुख हैं और अनुज पंडित बजरंग दल के कार्यकर्ता के कार्यकर्ता हैं। दोनों रविवार को देर रात स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच काकादेव में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए दबंगों ने दोनों कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। प्रिंस राज और अनुज ने गाली-गलौज का विरोध किया तो हमलावरों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर राहगीरों को आता देख दबंग भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हैलट में भर्ती कराया, लेकिन अनुज की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिलने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना के बाद सोमवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर नराजगी जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular