Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलहिन्दू राष्ट्र के लिए आमरण अनशन को हिन्दू समाज पार्टी का समर्थन

हिन्दू राष्ट्र के लिए आमरण अनशन को हिन्दू समाज पार्टी का समर्थन

मनोज तिवारी

अयोध्या। हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अजय सिन्हा के नेतृत्व में अयोध्या के जिलाध्यक्ष उमेश पाण्डेय और महासचिव संदीप कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी रवि कुमार गुप्ता आदि ने जगतगुरु परमहंस आचार्य से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उमेश पाण्डेय ने कहा कि हिंदुत्व और हिन्दू की रक्षा हेतु और भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने हेतु हिन्दू समाज पार्टी उनके आन्दोलन का पूर्ण समर्थन करती है। हिन्दू समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ जगतगुरु परमहंस आचार्य के साथ खड़ी है। प्रदेश महासचिव अजय सिन्हा ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी की अनुमति से प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आमरण अनशन का समर्थन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जगतगुरु परमहंस आचार्य ने तपस्वी छावनी के सामने अशोक वृक्ष के नीचे 12 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक भारत देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं किया जाता, तब तक हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular