कानपुर (हि.स.)। मकर संक्रान्ति के पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन लगभग सभी हिन्दू बाहुल्य क्षेत्रों में होता है। लोग इस पर्व पर खिचड़ी खाकर आनंदित होते हैं। लेकिन मुस्लिम बाहुल्य में खिचड़ी भोज का आयोजन हो तो चकित होना लाजिमी है और पार्षद मन्नू रहमान ने खिचड़ी भोज का आयोजन कराकर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की।
वार्ड 103 के सपा के पार्षद मन्नू रहमान ने मकर संक्रांति के अवसर पर हिन्दू-मुस्लिम की एकता को आगे बढ़ाते हुए गरीबों और महरूमों को गर्म कपड़े बांटे। इसके साथ ही इस भीषण सर्दी में उनको गर्मागम खिचड़ी भी खिलाई गई। पूरे मनायोग से पार्षद के साथ उनके समर्थक लोगों को खिचड़ी खिला रहे थे। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया गया। खिचड़ी के साथ ही सर्दी से लोगों को बचाने के लिए चाय का भी वितरण किया गया। पार्षद ने कहा कि खिचड़ी भोज के माध्यम से एकता व सद्भावना का संदेश देने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर शीबू रहमान, फैजान रहमान, गुड्डू, आरिफ, आफाक, इखलाख रहमान आदि लोग मौजूद रहें।
महमूद
