Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ निकला जुलुस-ए-गरीब नवाज

हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ निकला जुलुस-ए-गरीब नवाज

कानपुर(हि.स.)। मोहम्मदी यूथ ग्रुप के जेरे कयादत मे खानकाहे हुसैनी से कानपुर शहर में सद्भाव एकता शांति व भाईचारा का पैगाम पूरे सूबे में आम करने वाले परम्परागत मरकजी जुलूस ए गरीब नवाज निकाला गया। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद, नफरत हटाओं, मोहब्बत बढ़ाओं के नारे गूंजते रहे।

काजी-ए-शहर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने सफेद कबूतर उड़ाकर अमन भाईचारा को मज़बूत करने का पैगाम देते हुए जुलूस ए गरीब नवाज़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड व उपाध्यक्ष मुरसलीन खां भोलू ने जुलूस का नेतृत्व किया।

जुलूस में सबसे आगे परचम-ए-गरीब नवाज व राष्ट्रीय ध्वज ख्वाजा के दीवाने लहराते हुए व ख्वाजा का हिंदुस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिदाबाद, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में भाई-भाई नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, नफरत हटाओं मोहब्बत बढ़ाओ, इस्लाम जिदाबाद, अमन भाईचारा जिदाबाद, हिंदुस्तान जिदाबाद, दहशतगर्द मुर्दाबाद के नारों की गूंज के साथ जुलूस खानकाहे हुसैनी से निकाला गया। यहां से कर्नलगंज लकड़मण्डी, यतीमखाना, दादामियां चौराहा, दलेल पुरवा, इफ्तिखाराबाद, बाँसमंडी चौराहा, तिकुनियां पुरवा चौराहा, हलीम कालेज चौराहा, मोहम्मदी अली पार्क, गुलाब घोसी मस्जिद, रुपम चौराहा, कारी साहब का पार्क होते हुए लालइमली चौराहा जीआईसी मैदान पहुंचा जुलूस के रास्तों मे तंजीमों ने कैम्प लगाकर जुलूस का फूल की पंखुड़ियों, फूल मालाओं से इस्तकबाल किया।

कैम्पों में व जुलूस में सभी मजहबों के लोग शामिल हुये व जुलूस के रास्तों पर शर्बत पानी व लंगर वितरण किया जा रहा था। इस दौरान निजाम कुरैशी, मम्नून कश्फी, गुफरान मजीद, शाह मोहम्मद, मोहम्मद वसीम, इमरान पठान, अमीरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद हस्सान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular