Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहिन्दुओं का अपमान कर रही सपा , जनता सिखाएगी सबक: स्वतन्त्र देव

हिन्दुओं का अपमान कर रही सपा , जनता सिखाएगी सबक: स्वतन्त्र देव

हापुड़(हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि सपा के विधायक प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार को हिन्दुगर्दी बता कर हिन्दुओं का अपमान कर रहे हैं। प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के जिला, मंडल, सेक्टर और बूथ अध्यक्षों, संयोजकों, अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनने से पहले कानून-व्यवस्था बेहद खराब थी। माफिया और अपराधी सरकार को चला रहे थे। विकास कार्य पूरी तरह अवरुद्ध थे। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम कानून-व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन करने का बीड़ा उठाया। कानून-व्यवस्था में सुधार होने से प्रदेश में विदेशी निवेश भी आने लगा, जिसके कारण रोजगार के अवसर भी बढ़े।

आरोप लगाया कि समाजवादी सरकार के शासनकाल में चारों ओर अराजकता का वातावरण बना हुआ था। प्रदेश में तीसरे दिन कहीं न कहीं दंगे होते रहते थे। बेटियों का घर से निकलना सुरक्षित नहीं था। हिन्दुओं को पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। इन परिस्थितियों में योगी आदित्यनाथ ने शासन संभाला और गुंडे, माफियाओं और अपराधियों को जेल पहुंचाया। इसी कारण सपा के नेता प्रदेश में हिन्दूगर्दी का बोलबाला बता रहे हैं। उनके चहेतों की गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगने से सपा नेता बौखला गए हैं और सुशासन को हिन्दूगर्दी बता रहे हैं। यह सरासर हिन्दुओं का अपमान है।

बैठक विभाग के जिला संयोजक मनीष गर्ग (नीटू) ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह जिला कोषाध्यक्ष कपिल सिंघल (एस०एम), पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, चक्रवर्ती गर्ग आदि उपस्थित रहे।

विनम्र व्रत त्यागी

RELATED ARTICLES

Most Popular