Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचहिन्दी संस्थान के पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें अंतिम तिथि

हिन्दी संस्थान के पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें अंतिम तिथि

संवाददाता

बहराइच। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष 2021 के लिए दिये जाने वाले सम्मानों यथा भारत-भारती सम्मान, लोहिया साहित्य सम्मान, हिन्दी गौरव सम्मान, महात्मा गॉधी साहित्य सम्मान, पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, अवन्ती बाई साहित्य सम्मान, साहित्य भूषण, लोक भूषण, कला भूषण, विज्ञान भूषण, विद्या भूषण, पत्रकारिता भूषण, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण, बाल साहित्य भारती सम्मान, सौहार्द सम्मान, हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान, विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान, मधुलिमये साहित्य सम्मान, राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन सम्मान, विधि भूषण सम्मान तथा पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों एवं साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित की गयी हैं। इसके अतिरिक्त 34 विधाओं विषयों पर यथा बाल साहित्य, अवधी, ब्रजभाषा, बुन्देली, राष्ट्रीय एकता एवं भावनात्मकता समन्वय सम्बन्धी साहित्य, महाकाव्य, नाटक, शिक्षा, विधि तथा विधि शास्त्र, धर्म दर्शन, राजनीति शास्त्र, निबन्ध, भाषा भाषा विज्ञान, वनस्पति, प्राणिशास्त्र, आयुर्विज्ञान, उपन्यास, खण्डकाव्य, आलोचना, अर्थशास्त्र, इतिहास, साहित्यकारों द्वारा अन्य भारतीय भाषाओं से हिन्दी में अनुदित कृति पर, गीत मुक्तक गज़ल, पत्रकारिता, गणित, भौतिक, रसायन, युवा लेखन (35 वर्ष तक के लेखकों के लिए), प्राविधिक (टेक्नोलॉजी), कहानी, संस्कृति, लोक साहित्य विवेचन, यात्रा-वृतान्त, जीवनी, संस्मरण एवं रेखाचित्र, मासिक द्वैमासिक त्रैमासिक पत्रिकाओं एवं समस्त विधाओं में केवल महिला साहित्यकारों की कृति, व्यंग्य एवं कविता पर वर्ष 2021 में प्रकाशित हिन्दी की मौलिक पुस्तकें भी पुरस्कार के लिए आमंत्रित की गयीं हैं।

यह भी पढें : जेल में निरुद्ध आजम खान के प्रति भाजपा सांसद ने दिखाई दरियादिली

इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में प्रकाशित महिला रचनाकार की कथाकृति के लिए पं. बद्रीप्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान प्रदान करने के लिए पुस्तक आमंत्रित की गयी है। इसके अन्तर्गत 8000 रुपए की धनराशि प्रदान की जायेगी तथा 35 से 60 वर्ष के मध्य आयु वर्ग के रचनाकार अर्ह होंगे। यह सम्मान किसी कृतिकार को एक बार से अधिक प्रदान नहीं किया जायेगा। इसी प्रकार हिन्दी भाषा में गीत, मुक्तक, गज़ल, छन्दबद्ध कविता विधा में वर्ष 2021 में प्रकाशित पुस्तक के लिए राष्ट्रीय स्तर का हरिबंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान प्रदान किया जायेगा। इसके अन्तर्गत रू. 25000 की धनराशि प्रदान की जायेगी तथा 18 से 40 वर्ष के मध्य आयु वर्ग के रचनाकार अर्ह होंगे। यह सम्मान किसी कृतिकार को एक बार से अधिक प्रदान नहीं किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि उपर्युक्त सम्मानों के लिए संस्तुतियॉ एवं पुस्तक निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गॉधी मार्ग, लखनऊ को 23 मई 2022 तक भेजना अनिवार्य होगा। श्री कुमार ने बताया कि संस्थान की वेबसाइट यूपीहिन्दीसंस्थान डाट इन पर संस्तुति प्रपत्रों तथा पुरस्कारों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। सम्मानों की संस्तुति हिन्दी संस्थान की ई-मेल आईडी. डायरेक्टरयूपीहिन्दी एैट याहू डाट इन पर भेजी जा सकती है।

यह भी पढें : शहर में रोडवेज बसों का रूट बदला, बस अड्डे से बंद होगी डग्गामारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular