Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहिजाब के साथ नफरत वाली राजनीति का समर्थन कर रहीं प्रियंका: सुरेश...

हिजाब के साथ नफरत वाली राजनीति का समर्थन कर रहीं प्रियंका: सुरेश खन्ना

-प्रियंका हिजाब का समर्थन कर महिलाओं की स्वीतंत्रता छीनने की बात कर रहीं हैं: सुरेश खन्ना

लखनऊ (हि.स.)। योगी सरकार के मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि पिछले 70 सालों में देश का पैसा विदेशों में खर्च करने वाली कांग्रेस का ये उन्नहति विधान घोषणा पत्र एक मिथ्या है। यह वही कांग्रेस है जो राजस्थाहन की बेटियों व महिलाओं पर होने वाली बबरता पर चुप बैठती है। तो वहीं यूपी में तुच्छ राजनीति कर जनता को भड़काने का काम करती है।

सुरेश खन्ना ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्हों ने कहा कि आज प्रिशयंका गांधी हिजाब का समर्थन कर रहीं हैं। यह वही प्रियंका हैं जो यूपी में लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे से यूपी की महिलाओं व बेटियों की आवाज को बुलंद करने आईं थीं। पर यह दुखद है कि आज प्रियंका हिजाब का समर्थन कर एक विशेष समुदाय की महिलाओं की स्वदतंत्रता छीनने की बात कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं हमारी अपनी हैं। उनके हक की आवाज बीजेपी ने हमेशा उठाई है। चाहे वह तीन तलाक का मुद्दा हो या फिर पारिवारिक संपत्ति में उनको हक दिलाने की बात हो।

प्रियंका के हिजाब वाले बयान पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पलटवार करते हुए कहा कि महिलाओं की स्वजतंत्रता की बात करने वाली प्रियंका ने आज स्कू ल कॉलेज में हिजाब का समर्थन करके लोगों को बांटने और नफरत वाली राजनीति का भी समर्थन किया है। मैं प्रियंका से कहना चाहूंगा कि स्कूल में न चलेगा घूंघट न ही हिजाब। उन्होंयने कहा कि प्रियंका सरेआम लोगों से झूठ बोल रहीं हैं कि पांच साल में कोई सुविधा यूपी में नहीं मिली। मैं उनसे कहूंगा कि जमीनी स्तबर पर जाकर लोगों से बात करें। उनसे पूछ़ें तो उनको हकीकत का पता चलेगा कि 70 सालों तक देश में शासन करने वाली जो कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए कुछ नहीं कर पाई, वहीं महज पांच सालों में भाजपा ने यूपी में अलग-अलग वर्गों के लिए योजनाओं को लागू करके उनको सीधे तौर पर लाभ पहुंचाया है। उन्हों ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि एकदम ठीक बात है कि विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होना चाहिए। मैं प्रियंका जी को बताना चाहूंगा कि विकास के मुद्दों को ध्या।न में रखकर इस बार एक बार फिर जनता यूपी में कमल का बटन दबाएगी।

कांग्रेस के झूठे वादों से वाकिफ है जनता-सुरेश खन्ना

खन्ना ने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठे वादों से वाकिफ हैं। परिवारवाद वाली पार्टी केवल अपने और अपनों का विकास कर सकती है, जनता का नहीं। पंजाब और राजस्था न के हालातों पर चुप्पीव साधने वाली कांग्रेस ने किसानों को सालों साल लूटा है। वह क्याब किसानों का कर्ज माफ करेगी।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular