Tuesday, January 13, 2026
Homeधर्म-कर्महिंदू धर्म में जनेऊ का महत्व और धारण करने के लाभ

हिंदू धर्म में जनेऊ का महत्व और धारण करने के लाभ

संदीप पाण्डेय

हिंदू धर्म में जनेऊ के महत्व और इसके धारण के खास लाभ वेद शास्त्रों में बताये गए है। ऐसा माना जाता है कि जनेऊ के हृदय के पास से गुजरने से यह हृदय रोग की संभावना को कम करता है, क्योंकि इससे रक्त संचार सुचारू रूप से संचालित होने लगता है। यही नही बल्कि जनेऊ पहनने वाला व्यक्ति सफाई नियमों में बंधा होता है। यह सफाई उसे दांत, मुंह, पेट, कृमि, जीवाणुओं के रोगों से बचाती है। हिंदू धर्म में कई संस्कार होते है जिसमें यज्ञोपवीत संस्कार का बड़ा महत्व है। यह भी माना जाता है कि इसके धारण करने के सेहत संबंधी भी कई फायदे होते है और कब्ज, एसीडीटी, पेट रोग, मूत्रन्द्रीय रोग, रक्तचाप, हृदय के रोगों सहित अन्य संक्रामक रोग नहीं होते। यज्ञोपवीत संस्कार को जनेऊ संस्कार भी कहते है। जनेऊ को उपवीत, यज्ञसूत्र, व्रतबन्ध, बलबन्ध, मोनीबन्ध और ब्रह्मसूत्र भी कहते हैं। जनेऊ धारण करने की परम्परा बहुत ही प्राचीन है। वेदों में जनेऊ धारण करने की हिदायत दी गई है। इसे उपनयन संस्कार भी कहते हैं। उपनयन का अर्थ है, ’पास या सन्निकट ले जाना।’ यानी ब्रह्म अर्थात ईश्वर और ज्ञान के पास ले जाना। हिन्दू धर्म के दो दर्जन संस्कारों में से एक ’उपनयन संस्कार’ के अंतर्गत ही जनेऊ पहनी जाती है जिसे ’यज्ञोपवीत संस्कार’ भी कहा जाता है। मुंडन और पवित्र जल में स्नान भी इस संस्कार के अंग होते हैं। यज्ञोपवीत धारण करने वाले व्यक्ति को सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। नियमो पर गौर करे तो एक बार जनेऊ धारण करने के बाद मनुष्य इसे उतार नहीं सकता।
जनेऊ तीन धागों वाला एक सूत्र होता है, ब्राह्मणों के यज्ञोपवीत में ब्रह्मग्रंथि होती है। तीन सूत्रों वाले इस यज्ञोपवीत को गुरु दीक्षा के बाद हमेशा धारण किया जाता है। तीन सूत्र हिन्दू त्रिमूर्ति ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक होते हैं। अपवित्र होने पर यज्ञोपवीत बदल लिया जाता है। अविवाहित व्यक्ति तीन धागों वाला जनेऊ पहनेते है जबकि विवाहित व्यक्ति छह धागों वाला जनेऊ पहनते है। जनेउ में ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य में ’यज्ञोपवित संस्कार’ यानी जनेऊ की परंपरा है। जनेऊ एक विशिष्ट सूत्र को विशेष विधि से ग्रन्थित करके बनाया जाता है। जनेऊ को मूत्र विसर्जन और मल विसर्जन करने के दौरान पर चढाकर दो से तीन बार बांधा जाता है। जनेऊ के एक एक तार में तीन तीन तार होते हैं। अतः कुल तारों की संख्या नौ होती है। इनमे एक मुख, दो नासिका, दो आंख, दो कान, मल और मूत्र के दो द्वारा मिलाकर कुल नौ होते हैं। इनका मतलब है हम मुख से अच्छा बोले और खाएं, आंखों से अच्छा देंखे और कानों से अच्छा सुने। जनेऊ में पांच गांठ लगाई जाती है, इसे प्रवर कहते हैं जो ब्रह्म, धर्म, अर्ध, काम और मोक्ष का प्रतीक है। ये पांच यज्ञों, पांच ज्ञानेद्रियों और पंच कर्मों के भी प्रतीक है। प्रवर की संख्या 1, 3 और 5 होती है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular