Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश हिंडन नदी को अविरल और प्रदूषण मुक्त कराएंगे: सेल्वा कुमारी जे.

 हिंडन नदी को अविरल और प्रदूषण मुक्त कराएंगे: सेल्वा कुमारी जे.

मेरठ़ (हि.स.)। मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त एवं अविरल के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। शासन स्तर से इस कार्य की लगातार मॉनीटरिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ड्रोन वीडियो से हिंडन नदी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

आयुक्त सभागार में गुरुवार को मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त एवं अविरल बनाने के लिए बैठक हुई। बैठक में हिंडन नदी के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि हिंडन नदी को अविरल एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्य को देखते हुए सभी अधिकारी कार्ययोजना के तहत प्रत्येक माह का लक्ष्य तय करके कार्यवाही करें। मंडल स्तर पर संयुक्त विकास आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह से जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी को मुख्य जिम्मेदारी देते हुए नियमित समीक्षा की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारियों एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कहा कि हिंडन नदी में गिरने वाले पानी का प्रवेश एवं निकास बिन्दु पर वीओडी का परीक्षण करते हुए प्रदूषण कम करने का लक्ष्य प्रत्येक माह के लिए तय किया जाए। हिंडन नदी पर की जा रही कार्यवाही धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। सिंचाई, प्रदूषण, नगर निगम, जल निगम आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। बैठक में नदियों के जीर्णाद्धार एवं जल प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में कार्य कर रहे एनजीओ और लोगों के साथ नदी की धारा को अविरल एंव प्रदूषण मुक्त करने पर गहनता के साथ मंथन किया गया।

इस अवसर पर डीएफओ राजेश कुमार, सीडीओ मेरठ शशांक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular