-विसनगर दंगा मामले में दोषी ठहराने का आदेश स्थगित
नई दिल्ली (हि.स.)। गुजरात के कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 2015 के विसनगर दंगा मामले में दो साल की सजा पाने वाले हार्दिक को दोषी ठहराने के आदेश को स्थगित कर दिया है। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से हार्दिक पटेल चुनाव लड़ सकेंगे।
हार्दिक ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी अपना दोष स्थगित कराने की कोशिश की थी। तब उन्हें राहत नहीं मिल सकी थी। हार्दिक पटेल को 2015 में गुजरात के विसनगर दंगा मामले में निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। निचली अदालत की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। गुजरात हाई कोर्ट ने पिछले 29 मार्च 2019 को हार्दिक की याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ हार्दिक ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खट-खटाया था।
संजय/सुनीत
