Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहापुड़ : स्पेयर पार्टस बनाने की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का...

हापुड़ : स्पेयर पार्टस बनाने की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान

हापुड़ (हि. स.)। थाना धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रबड़ के स्पेयर पार्टस बनाने की एक फैक्टरी में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटे तक कड़े प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया।

थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थित एसडी ऑटोमोटिव कम्पोनेन्ट्स नामक एक फैक्टरी में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी ने अग्निशमन केन्द्र और थाना धौलाना को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे तीन दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचे दमकल कर्मियों ने कई घंटे के कड़े प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग लगने से उसके लाखों रुपये के स्पेयर पाट्र्स जल कर राख हो गए। 
यूपीएसआईडीसी के उद्योगपतियों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के घंटों बाद तक भी घटनास्थल पर  दमकल गाड़ियां नहीं पहुंचने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। यदि दमकल कर्मी समय रहते घटनास्थल पर पहुंच जाते तो हानि कम हो सकती थी। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular