Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहापुड़ : रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई नाबालिग, पंचायत ने सुनाया गांव...

हापुड़ : रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई नाबालिग, पंचायत ने सुनाया गांव छोड़ने का तुगलकी फरमान

-दुष्कर्म पीड़िता पर गर्भपात का दबाव भी बनाया, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए रेप पीड़िता व उसके परिवार को गांव छोड़ने का आदेश दिया है। दुष्कर्म पीड़िता पर उसे गर्भपात का दबाव भी बनाया जा रहा है। पंचायत के फरमान से परेशान पीड़ित परिवार अब न्याय के लिए थानों के चक्कर लगा रहा है। दरअसल, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पीड़ित लड़की करीब 5 माह की गर्भवती है। पीड़ित लड़की ने जब युवक से शादी करने को कहा तो लड़के ने इनकार कर गर्भपात कराने की सलाह दे डाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित लड़की के पिता का आरोप है कि जब उन्होंने लड़के के परिजनों से दोनों की शादी करने की बात कहीं तो उन्होंने धमकी दी और पंचायत भी हुई। पंचायत में उन्हें गांव छोड़ने फरमान सुनाया और लड़की का गर्भपात कराने का दबाव बनाया। हालांकि, अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पिता का आरोप है कि गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत कर उसके रिश्तेदार को 1 लाख 20 हजार रुपये दे दिए और बेटी को जबरन अस्पताल में भर्ती कराकर गर्भपात के लिए बोल दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसने पैसे लेने से मना कर दिया तो दबंगों ने जबरन एक कागज पर फैसला नामा लिखवाकर थाने में दिलवा दिया। इसके बाद वह चुपके से बेटी को लेकर अस्पताल से भागकर मेरठ पहुंचा। जहां से उन्होंने हापुड़ एसपी से मामले की शिकायत की। इसकी सूचना मिलने पर पंचायत ने गांव छोड़ने का दिया। मामले में एएसपी सर्वेश मिश्रा का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अगर पंचायत में ऐसा हुआ तो जांच कराई जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। लड़की का मेडिकल भी करवाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular