Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहापुड़: ब्रजघाट पर आपस में टकराई प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां

हापुड़: ब्रजघाट पर आपस में टकराई प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां


हापुड़ (हि.स.)। रामपुर जाते समय गुरुवार को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियां ब्रजघाट पर आपस में टकरा गई। इसमें प्रियंका की गाड़ी सहित कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में ट्रैक्टर पलटने से रामपुर निवासी नवरीत सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में नवरीत सिंह की मौत पुलिस की गोली से होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। विपक्षी दल भी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। अफवाहों पर विराम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर पलटने से नवरीत सिंह की मौत हो गई थी। 

गुरुवार को रामपुर में नवरीत सिंह के यहां अरदास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जा रही थी। ब्रजघाट पर समर्थकों ने स्वागत के लिए प्रियंका गांधी का काफिला रोक लिया। इसी बीच काफिले में शामिल एक कार अनियंत्रित हो गई और पीछे से दूसरी कार में जा घुसी।  इसमें कई गाड़ियां मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular