Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

 हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद मेरठ हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मेरठ जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पास एक मकान में चल रही एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह बड़ा विस्फोट हो गया। इससे फैक्टरी की छत गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर दुख जताया है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular