-कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा का है विस्तार
लखनऊ (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं और महिलाओं में अपनी वैचारिक और सांगठनिक मजबूती के लिए व्यापक स्तर पर ग्राम ब्लॉक से लेकर के जिला और प्रदेश स्तरीय जन संवाद अभियान चलाने जा रही है। यह कांग्रेस पार्टी द्वारा चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” का विस्तार है। कांग्रेस नेतृत्व ने इसे “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” कार्यक्रम नाम दिया है,,जो तीन चरणों में आगामी 26 जनवरी से शुरू होकर पूरे 2 माह तक चलेगा।
यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में प्रत्येक ग्राम और मतदान केंद्रों पर पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । दूसरे चरण में जनपद स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन और युवा मेला के रूप में संपादित किया जाएगा। तीसरे स्तर पर “कार्यकर्ता महासमागम और महामेला” के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी और केंद्रीय नेतागण शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रत्येक राज्य में राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च निकाला जाएगा और समापन रैली में “महिला घोषणा पत्र” का विमोचन किया जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि यह जन संवाद कार्यक्रम,वर्तमान में चल रही सफल “भारत जोड़ो यात्रा” का विस्तार है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश समेत समूचे देशभर में कांग्रेस पार्टी अब युद्ध स्तर पर तीन चरण में “हाथ से हाथ जोड़ो” महाअभियान चलाने जा रही है। पहले चरण में प्रत्येक गांव और पोलिंग बूथ को कवर करते हुए करीब दो माह तक कांग्रेस पदाधिकारी और नेतागण पदयात्रा करके प्रत्येक घरों पर झंडा लगाएंगे और पार्टी की को सीधे जनसंवाद करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, चरम बेरोजगारी और आवश्यक जरूरतों एवं संसाधनों में बढ़ती महंगाई इत्यादि को आधार बनाकर तैयार व्यापक “चार्जशीट” को जनमानस के बीच में वितरित करेंगे।
उपेन्द्र
