Thursday, March 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलहाथों के हुनर से लकड़ी को सजाकर बनाया अयोध्या का राम मंदिर

हाथों के हुनर से लकड़ी को सजाकर बनाया अयोध्या का राम मंदिर

लखनऊ (हि.स.)। प्रभु श्रीराम के भक्तों ने हाथों के हुनर से लकड़ी को सजाकर अयोध्या का राम मंदिर बनाया। राम मंदिर की खूबसूरती को लकड़ी पर सजाते हुए राम भक्तों ने बारिक काम किया है। जिससे लकड़ी से बने राम मंदिर की खूबसूरती को चार चांद लग गये हैं।

शहर के पुरनिया चौराहे के निकट स्थित प्रगति प्रिंटर्स की दुकान पर आजकल राम भक्तों को राम मंदिर की लकड़ी की झांकी देखने को मिल रही है। बड़े आकार के बने मॉडल राम मंदिर के बारे में बताते हुए रीता सिंह ने कहा कि राम मंदिर बन रहा है, तो अयोध्या से लेकर पूरे भारत में धूम मची हुई है। इसको देखते हुए हमारे यहां कार्यरत साथियों की मदद से लकड़ी का राम मंदिर बना दिया है। पांच हजार रुपये मूल्य में यह बिक्री को तैयार है।

प्रगति प्रिंटर्स से राम मंदिर का मॉडल खरीदने वाले लोगों की माने तो राम मंदिर को घर में सजाने की मनोकामना के साथ वे आये थे और राम मंदिर का लकड़ी का माडल खरीदकर जा रहे हैं। उन्हें बेहद खुशी है कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 22 जनवरी के बाद वे सभी एक साथ अयोध्या जायेंगे और नव निर्मित मंदिर में प्रभु राम के दर्शन करेंगे।

शहर के दूसरे स्थानों जैसे ऐशबाग, चिनहट में भी हुनरमंद लोगों की ओर से लकड़ी को सजाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे मजबूती देने के कुछ समय के बाद बाजार में बिक्री के लिए उतारा जायेगा। इन मॉडल मंदिरों की कीमत एक हजार रुपये के आसपास होगी। ये मॉडल मंदिर बनाने वाले दिनरात लगे हुए हैं।

शरद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular