Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस : सड़क हादसों में पांच की मौत, कई घायल

हाथरस : सड़क हादसों में पांच की मौत, कई घायल

-दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं

हाथरस (हि.स.)। जनपद में अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

अलीगढ़ हाथरस रोड पर सासनी कोतवाली इलाके में घना मोड़ के पास ट्रक और कैंटर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हदासे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुलिस ने साईंम, नावेद और आजाद के रुप में की है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसी तरह एक और हादसा मुरसान कोतवाली क्षेत्र में हुआ। मुरसान-सादाबाद मार्ग पर एक भट्ठे के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 24 वर्षीय गीतम और 40 वर्षीय पूरन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल सोनू और महावीर को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। चिकित्सक जिला अस्पताल डॉ. रमेश बाबू ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular